..................... सलमान खान नहीं इंशाअल्लाह में होंगे रणवीर सिंह not Salman Khan Sanjay leela bhansali cast Ranveer singh for Inshallah - Hindi Filmibeat

इंशाअल्लाह से बाहर हुए सलमान, रणवीर सिंह देंगे भंसाली का साथ, 2020 में धमाका फाइनल !

सलमान खान और आलिया भट्ट इस महीने से इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली से क्रिएटिव मतभेद के चलते सलमान ने इस प्रोजक्ट से अपने हाथ पीछे कर लिए हैं। अब इस प्रोजेक्ट में भंसाली ने अपने पसंदीदा स्टार रणवीर सिंह को जोड़ लिया है।

बीते दिन सलमान ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा कि संजय वो फिल्म बनाएं, जो वो बनाना चाहते हैं। मेरे दिल से संजय के लिए कुछ नहीं बदला। मैं और वह आने वाले समय में एक साथ जरूर काम करेंगे। हालांकि दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में इस पूरे मामले को अलग बताया जा रहा है।

salman khan, Ranveer singh

रिपोर्ट अनुसार साथ ही कई तरह के बदलाव की मांग सलमान ने की थी। जो कि भंसाली को नहीं पसंद आयी। ऐसे में सलमान से दूरी बनाकर भंसाली ने रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया है।

खबर है कि अगर रणवीर सिंह और भंसाली के बीच बात बन जाती है तो दोनों अगले साल 2020 में फिल्म को रिलीज कर सकते हैं। हो सकता है कि फिल्म की डेट आगे भी बढ़ाई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X