ALERT: सलमान खान नहीं.. इस ब्लॉकबस्टर के लिए ऋतिक रोशन फाइनल!
[गपशप] तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'श्रीमानथुडू' ने एक्टर महेश बाबू के करियर को एक नई दिशा दे दी थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी वाहवाही मिली थी। लिहाजा, कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब बॉलीवुड में बनाने की बात भी जोर पकड़ रही है।
अफवाहों की मानें तो इस तेलुगु फिल्म की हिन्दी रिमेक में वरूण धवन, सलमान खान और ऋतिक रोशन को लेने की बात चल रही थी। निर्देशक ने रिमेक के लिए राइट्स भी ले लिए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि न तो सलमान, न वरूण.. बल्कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की रिमेक ऋतिक रोशन के हाथ लग गयी है।
'ऋतिक नहीं होता तो मैं सिर्फ शाहरूख के साथ ही फिल्में बनाता'
ऋतिक रोशन ने भी ओरिजनल फिल्म देख ली है और फिल्म के क्लाईमैक्स में कुछ बदलाव की सलाह भी दी है। सूत्रों ने कहा है कि निर्देशक एक बार फिर फिल्म देखेंगे और ऋतिक को ध्यान में रखते हुए जरूरी बदलाव करेंगे। बता दें, हिंदी रिमेक तेलुगु फिल्म से थोड़ी अलग होगी।
फिलहाल, ऋतिक रोशन आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदड़ो में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। बता दें, मोहनजोदड़ो 2016 की अगस्त में रिलीज होने वाली है। किसी और फिल्म के लिए ऋतिक इसके बाद ही तैयार हो पाएंगे।
बहरहाल, यहां देखते हैं मोहनजोदड़ो के शूटिंग की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

