सलमान खान नहीं.. इस धमाकेदार एक्शन सीक्वल में फिल्म में होंगे टाईगर श्राफ!
2009 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड का सीक्वल एक बार फिर से चर्चा में है। सलमान खान ने तो साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। रेस 3 इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा था कि वे वांटेड 2 नहीं कर रहे हैं। लिहाजा, निर्माता बोनी कपूर और निर्देशक प्रभुदेवा अब फिल्म के लिए किसी दूसरे एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो वांटेड 2 के लिए टाईगर श्राफ को अप्रोच किया जा रहा है।
First REVIEW: ब्लॉकबस्टर है रणबीर कपूर की 'संजू'- जबरदस्त
जाहिर है कि बागी 2 की बेजोड़ सफलता के बाद टाईगर एक्शन फिल्मों की पहली पसंद बन चुके हैं। टाईगर की छवि अब एक्शन हीरो वाली बन चुकी है। लिहाजा, वांटेड 2 की टीम अब इसका फायदा उठाना चाहती है। बोनी कपूर की मानें तो वांटेड 2 के लिए उनके पास बेहतरीन कहानी है, जिसे पर्दे पर दिखाना दिलचस्प रहेगा।

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर प्रभुदेवा ही निभा सकते हैं। बहरहाल, यदि टाईगर इस फिल्म के लिए हां कर देते हैं तो कोई शक नहीं कि उनके हाथों एक और ब्लॉकबस्टर लगने वाली है। क्योंकि वांटेड को लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसका असर सीक्वल पर जरूर दिखेगा। वहीं, टाईगर के लिए भी यह एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।
यहां जानें सलमान खान ने अब तक किन बड़ी फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications