तगड़ा SCOOP: सलमान खान नहीं...शाहरूख खान हैं धूम 4 के विलेन

धूम 4, धूम 4, धूम 4 जब से फिल्म के बारे में बात होना शुरू हुई है, खत्म नहीं हो पा रही है और उसका कारण है कि फिल्म का विलेन फाइनल ना हो पाना। दरअसल, सलमान खान के नाम की काफी चर्चा थी लेकिन फिलहाल सलमान खान धूम 4 नहीं कर रहे हैं। कारण कई हैं।

लेकिन अब आदित्य चोपड़ा ने शाहरूख खान को अप्रोच किया है, धूम 4 के लिए। और जहां तक है कि शाहरूख इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर देंगे लेकिन सलमान खान के पास धूम 4 रिजेक्ट करने का बहुत ही दिलचस्प कारण हैं।

shahrukh khan dhoom 4

उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि अक्षय कुमार रोबोट के सीक्वल में बने हैं। तो सलमान का कहना था कि वो हीरो ही बन सकते हैं और उन्हें हीरो बनने में ही मज़ा आता है। वो चाहते हैं कि लोग फिल्म में उन्हें देखकर इंटरटेन हों और मुस्कुराते हुए घर जाएं। इसलिए वो हीरो ही बनते हैं, विलेन बनने का कोई शौक नहीं है।
[#ViralVideo: अक्षय कुमार गा रहे हैं - सलमान की ट्यूबलाइट चले...440 वोल्ट जले!]

सलमान का मानना है कि वो एक एवरेज टैलेंट हैं। उनमें कोई ऐसी खासियत नहीं है जो उन्हें एक शानदार एक्टर बना दे लेकिन अपने पूरे टैलेंट को निचोड़ कर सुपरस्टार बनना उन्हें आता है। और वो हैं।

वो आगे कहते हैं कि मैं हिंदी फिल्मों का हीरो हूं और इस देश में हीरो का मतलब हीरो है। अंत में वो जीतता है, चाहे किसी के लिए भी लड़ रहा हो। और मैं वही करता हूं। अपने फैन्स के लिए।
[#2016KaHisaab: अक्षय नंबर 1, सलमान नंबर 2, शाहरूख नंबर 3]

बस इसीलिए आखिरी बार बताते हैं, ध्यान से सुनिएगा। सलमान खान किसी धूम 4 में काम कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं ट्यूबलाइट, दबंग 3 और किक 2। ना कोई रेस 3 ना ही कोई धूम 4।

दरअसल, सलमान खान कभी भी विलेन नहीं बनना चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी इमेज, जो उन्होंने काफी मुश्किल से सुधारी है और बस इसीलिए, सलमान खान अपनी इमेज के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करेंगे।

इस देश में सलमान खान एक धर्म की तरह हैं। फैन्स को उन पर अंधविश्वास है। सबकी आन, सबकी शान, सबका एक भाईजान। और उस भाईजान के लिए फैन्स कुछ भी कर सकते हैं। दिन हो, रात हो, आंधी हो, तूफान हो, वो सलमान खान के लिए पागल हैं।
[सलमान ने महिला रिपोर्टर को दी थी धमकी - तुम्हारा घर जानता हूं!]

ये फैन्स उनकी हर बात को पत्थर की लकीर मानते है। सलमान का मानना है कि वो हिंदी फिल्मों के हीरो हैं और इस देश में हीरो का मतलब हीरो है। अंत में वो जीतता है, चाहे किसी के लिए भी लड़ रहा हो। और वो वही करते हैं अपने फैन्स के लिए।
["सलमान की फिल्में भारत की सभ्यता और संस्कार दिखाती है"]

बस यही कारण है कि सलमान खान कभी भी, अपनी इस इमेज के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं करना चाहेंगे। और इसलिए धूम 4 हो या रेस 3, सलमान कहीं भी विलेन नहीं बनेंगे। उन्हें हीरो बनना पसंद है।

जानिए किन आदतों ने सलमान को बनाया था विलेन -

तौबा तेरा गुस्सा
सलमान खान का गुस्सा काफी घातक है। उन्हें गुस्सा आता नहीं कि वो Do Whatever You want to do Man करने लग जाते हैं और ये गुस्सा उनकी इमेज पर काफी भारी पड़ा है।

घरेलू हिंसा?
हालांकि इस बात से बाद में सब मुकर जाते हैं लेकिन सलमान खान की सब ही गर्लफ्रेंड ने दबी ज़ुबान से ही सही उनकी मारपीट की आदत को स्वीकारा है। बाद में सब पलट जाते हैं।

नो सीरियस!
सलमान खान कभी लड़कियों को लेकर सीरियस नहीं हुए हैं और ये बात एक उम्र के बाद खराब इंप्रेशन डालती है। आखिर उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड से लंबी है।

क्रिमिनल
इस बात को कोई नज़र अंदाज़ नहीं कर सकता कि सलमान खान एक क्रिमिनल हैं। आप कितने भी नशे में हो, किसी को Hit नहीं कर सकते और मारने के बाद RUN...बुरा लगा ये जानकर फैन्स को!

खुद पर काबू है या नहीं
सलमान खान को खुद पर कोई काबू नहीं है ना ही बातों पर ना ही हरकतों पर। उन्हें लगता है कि वो कभी भी कुछ भी कर सकते हैं पर ऐसा है नहीं! किसी को कुछ भी बोल सकते हैं - कैटरीना को खान से कपूर भी!

मैं अपना फेवरिट हूं!
सलमान खान करीना कपूर का मेल वर्जन है क्योंकि वो अपने फेवरिट हैं। उन्हें लगता है कि ये सारी दुनिया उनके आगे पीछे नाचती है और इसलिए मीडियो पर भी वो बैन लगा सकते हैं।

गैर ज़िम्मेदार
जी हां, मानिए या मत मानिए लेकिन सलमान खान गैर ज़िम्मेदार थे और ये बात कोई नहीं मानेगा कि सेट पर उनका कितना इंतज़ार किया जाता था!

खिलाड़ी!
सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय का करियर बर्बाद किया है और इसके लिए उन्हें कोई माफी नहीं है क्योंकि विवेक ओबेरॉय वाकई टैलेंटेड थे...अब वो है ही नहीं। भाईजान को THanks!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X