सलमान खान नहीं, 'धूम 4' में इन दो सुपरस्टार की हो सकती है एंट्री- धमाकेदार फिल्म
धूम 4 एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी है। खबरों की मानें तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की फर्स्ट लुक रिलीज के साथ ही यशराज फिल्म्स धूम 4 की आधिकारिक घोषणा भी कर देंगे। माना जा रहा है कि धूम 4 में मुख्य किरदार के लिए शाहरुख खान या रणबीर कपूर को फाइनल किया जाएगा। जबकि सलमान खान का नाम इस लिस्ट से बाहर हो चुका है।
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का तहलका- BOX OFFICE पर सलमान हुए पीछे
फिल्म में सलमान खान का नाम लगभग फाइनल बताया जा रहा था। लेकिन अफवाहों की मानें तो उन्होंने निर्माता के सामने ऐसी शर्त रख दी कि फिल्म में उन्हें रिप्लेस करना पड़ा। लिहाजा, ऐसे में सलमान की जगह या तो शाहरुख ले सकते हैं या रणबीर कपूर। हाल ही में संजू से स्टारडम में आए रणबीर भी हॉट च्वॉइस हैं।

दरअसल, सलमान खान नहीं चाहते कि फिल्म उनका एक भी सीन अभिषेक बच्चन के साथ रखा जाए। जाहिर है फिल्म के निर्माता इस शर्त से काफी परेशान हैं। फिल्म में दोनों हीरो को रखा जाए.. फिर भी ऐसी स्क्रिप्ट लिखना जहां दोनों आमने सामने ना आएं.. यह काफी मुश्किल है। आखिर अभिषेक धूम फ्रैंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं और उनके बिना फिल्म अधूरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख या रणबीर में से कौन इस धमाकेदार सफर का हिस्सा बनेंगे।
यहां जानें धूम 4 से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications