संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में रणबीर नहीं बल्कि रणवीर सिंह निभाएंगे लीड रोल?

काफी समय से संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं और इस फिल्म के लीड एक्टर को लेकर भी कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म में संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर को अप्रोच किया है और वो उनकी फिल्म का हिस्सा होंगे। अब नई रिपोर्ट्स ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की मानें तो इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को कभी अप्रोच नहीं किया गया है।

सूत्रों की कहना है कि फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह से जरूर बात की है। इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर का नाम भी जुड़ा है। बहुत संभव है कि इस फिल्म में संजय लीला भंसाली के फेवरिट रणवीर सिंह ही नजर आएंगे लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

ranbir kapoor, ranveer singh, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह

इसके पहले फिल्म के लीड एक्ट्रेस के लिए दीपिका पादुकोण हां कर चुकी हैं। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर से ये दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म का हिस्सा होंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली इस समय फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं और पूरा फोकस वहीं हैं। इसके अलावा वो हीरा मंडी की स्टारकास्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं।

आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर वो चर्चा में हैं और एक बड़े धमाके की उम्मीद है। रणवीर सिंह भी 83 द फिल्म को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X