ऋतिक रोशन की 'कृष 4'- बिग बजट फिल्म में बड़ा बदलाव- हैरान रह जाएंगे!
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 सुपरहिट फ्रैंचाइजी का हिस्सा है। जिस वजह से फिल्म काफी सुर्खियों में है। इस सीरिज की सभी फिल्मों को राकेश रोशन ने डाइरेक्ट किया है। लेकिन अफवाहों की मानें तो कृष 4 को राकेश रोशन नहीं, बल्कि संजय गुप्ता डाइरेक्ट करने वाले हैं। बता दें, संजय गुप्ता ने ऋतिक की फिल्म काबिल का निर्देशन किया था।
अक्षय कुमार ने किया रिजेक्ट- खान सुपरस्टार ने इस बॉयोपिक को किया FINAL
कोई शक नहीं कि यदि यह खबर सच साबित होती है तो हमें हैरानी होगी। कोई मिल गया, कृष और कृष 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद राकेश रोशन आखिर अगली फिल्म क्यों डाइरेक्ट नहीं करेंगे। वहीं, संजय गुप्ता को आज तक हमने इतनी बड़े स्तर की फिल्म का निर्देशन करते भी नहीं देखा है। जाहिर है यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी।

ऋतिक रोशन स्टारर यह फिल्म 2020 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। अभी तक फिल्म के बाकी कास्ट का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कृष 4 में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दिख सकती है। ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी कृष और कृष 3 में भी थी। लिहाजा, राकेश रोशन इसी जोड़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications