सलमान का #Eid2019 का पहला धमाका, एकदम धमाकेदार एलान के साथ!
सलमान खान अगर इस ईद पर रेस 3 के साथ हंगामा मचाएंगे तो वहीं वो अपनी अगली ईद की तैयारी में जुट चुके हैं। सलमान खान अगली ईद पर भारत के साथ लौटेंगे जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं अली अब्बास ज़फर।
पिछले पूरे हफ्ते चर्चा थी कि इस फिल्म की हीरोइन होंगी प्रियंका चोपड़ा। लेकिन एक इंटरव्यू में अली अब्बास ज़फर ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि फिलहाल फिल्म में केवल सलमान फाइनल हैं।

हालांकि जब अली से पूछा गया कि क्या फिल्म की हीरोइन कैटरीना हैं? तो अली मुकर नहीं पाए। उन्होंने साफ एलान किया कि फिल्म की कहानी को उन्होंने कैटरीना को ध्यान में रखकर ही लिखा है।
हालांकि कैटरीना को वो कभी भी अप्रोच कर सकते हैं। इसलिए अभी फिल्म की हीरोइन को फाइनल नहीं किया गया है। कुछ समझे? आप भी फिल्म में फिलहाल के लिए कैटरीना को फाइनल ही समझिए।
वैसे ये वही कैटरीना हैं जिन्होंने अली अब्बास ज़फर की गुंडे रिजेक्ट कर दी थी। फिलहाल कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और ज़ीरो के बाद किसी और प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ी हैं।
ऐसे में हो सकता है कि भारत में सलमान खान के साथ एक बार फिर कैटरीना ही फाइनल हो जाएं। अब तो घर की बात है। जानिए इससे पहले किन किन फिल्मों से जुड़ा था कैटरीना का नाम लेकिन फिल्में उनके हाथ नहीं लगीं -


Click it and Unblock the Notifications
