अजय देवगन की धमाकेदार एक्शन बॉयोपिक- इस सुपरस्टार से मिलेगा टक्कर!
खबरों की मानें तो अजय देवगन पूर्व डकैत और सांसद फूलन देवी की हत्यारे शेर राणा सिंह पर बॉयोपिक फिल्म बनाना चाहते हैं। अजय इस फिल्म पर बोनी कपूर के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन ताजा अफवाहों के अनुसार, सिर्फ अजय देवगन ही नहीं.. बल्कि प्रियंका चोपड़ा भी अपने बैनल तले शेर राणा सिंह पर एक बॉयोपिक फिल्म बनाना चाहती हैं।
अक्षय कुमार सुपरस्टार हैं.. और मैं फ्रैशर..
शेर सिंह राणा पर पूर्व डकैत और सांसद फूलन देवी की हत्या का आरोप लगा था। 2004 में शेर सिंह तिहाड़ जेल से भाग निकला था। उसका कहना है कि वह सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को लाने के लिए अफगानिस्तान गया था। 2006 में एक बार फिर वह पकड़ा गया। उसने 'जेल डायरी- तिहाड़ से काबुल कंधार तक' नामक किताब जेल में ही लिख डाली।

जाहिर है अजय देवगन को यह कहानी अच्छी लगी और उन्होंने शेर राणा सिंह पर बॉयोपिक बनाने की ठानी। उन्होंने पिछले दिनों शेर सिंह से इस संबंध में मुलाकात भी की। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा भी इस कहानी में दिलचस्पी दिखा रही हैं और किताब की राइट्स खरीदने की कोशिश में हैं। प्रियंका अपने बैनर तले इस फिल्म में किसी ए- लिस्ट एक्टर ही बतौर हीरो लेना चाहेंगी।
वैसे आने वाले समय में कई बॉयोपिक फिल्में लाइन में लगी हैं। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications