मुझे जरूरत नहीं है किसी बॉडीगार्ड की : जरीन

खैर यह बात तो जरीन भी जानती हैं कि उन्हें उस डांस में क्यों नहीं लिया गया इस बात के जवाब में वो खुद ही कहती हैं कि 'मुझे लोगों की अटेंशन पसंद है , लेकिन मेरी समझ में ये नहीं आता कि लोग मेरे काम की बजाय मेरे वेट के बारे में क्यों डिस्कशन करते हैं। लोगों ने बेवजह मेंरे वेट को इशू बना कर रखा है।
वैसे आजकल जरीन खाली तो नहीं बैठी हैं उनके पास ' हाउसफुल 2' का प्रोजेक्ट और एक साउथ फिल्म भी है जिसमें वो साउथ के स्टार विक्रम के साथ काम कर रही हैं।
जरीन अब लोगों से यह कहती फिर रही हैं कि आप बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी के थ्रु तो इंट्री कर सकते हैं लेकिन आगे की राह आपको खुद ही बनानी पड़ती है और यही कारण है कि जरीन कहती है कि उन्हें अब बॉडीगार्ड यानी सलमान खान की जरूरत नहीं है।
किसी से भी लड़ाई झगड़ा ना करने वाली जरीन हमेशा इस बात का हमेशा ध्यान रखती हैं कि उनका नाम किसी भी लड़ाई झगड़े में ना घसीटा जाए। खैर जरीन हम तो यहीं कहेंगे कि आप बड़ी जल्दी समझ गयी कि किस तरह बॉलीवुड में किसी टेंशन में बिना फंसे किस तरह आगे बढ़ना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications