Adipurush: कृति सेनन नहीं थी सीता के लिए पहली पसंद, इस एक्ट्रेस को लेना चाहते थे मेकर्स!

'आदिपुरुष' का टीजर हाल ही में भगवान राम की नगरी अयोध्या में लॉन्च किया गया। फिल्म का बज अनाउंसमेंट के साथ ही बना हुआ है तो वहीं, टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म लगातार सुर्खियों में हैं। दर्शकों को 'बाहुबली' से दिल जीत लेने वाले प्रभास से राम के किरदार को लेकर ढेरों उम्मीदें थी लेकिन, सोशल मीडिया पर फिल्म को लगातार नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म में रावण के लुक पर भी आपत्ति जताई जा रही है। दरअसल, फिल्म में रावण का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं लेकिन उनके लुक को पसंद नहीं किया जा रहा है। फिल्म को कमजोर वीएफएक्स की वजह से भी लगातार ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म में वहीं, सीता की भूमिका कृति सेनन निभा रही हैं।

Not Kriti Sanon but this actress was first choice for the character of Sita in Adipurush

लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि, 'आदिपुरुष' के लिए मेकर्स की पहली पसंद कृति सेनन नहीं थीं। पहले इस फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए मेकर्स साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक सुपरस्टार एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे। मेकर्स की पहली पसंद भी यही एक्ट्रेस थीं।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कीर्ति सुरेश थीं जिन्हें मेकर्स लेने का मन बना रहे थे।कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कीर्ति सुरेश ने भी फिल्म के लिए अपनी हामी भर दी थी लेकिन, बाद में उन्होंने इस प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उन्हें रजनीकांत की एक फिल्म ऑफर हो गई थी जिसे वो करना चाहती थीं।

सिर्फ कीर्ति सुरेश नहीं बल्कि अनुष्का शेट्टी और कियारा आडवाणी पर भी मेकर्स ने काफी सोच-विचार किया था। लेकिन, आखिरकार इस फिल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए कृति सेनन को चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X