ईद 2020 पर सलमान खान बनेंगे 'खलनायक', किक 2 नहीं होगी रिलीज, फैंस के लिए बड़ी खबर !
सलमान खान की 'किक 2' ईद 2020 में रिलीज होने जा रही है। 'इंशाअल्लाह' से खुद को बाहर करने के बाद सलमान ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी। सलमान ने अपने ट्टीट नें लिखा कि इतना मत सोचो मेरे बारे में, दिल में आता हूं और ईद पे भी।
इसी के बाद से इसे तय मान लिया गया कि सलमान साल 2020 ईद पर अपनी इस सुपरहिट फिल्म के अगले भाग को लाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। हालांकि ताजा रिपोर्ट अनुसार किक 2 का आना फिलहाल तय नहीं है। इतना तो साफ है कि सलमान ईद 2020 में अपनी किसी बड़ी फिल्म के साथ वापसी करना चाहते हैं।

इस वजह से उन्होंने किक 2 का नाम सोचा है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार इंशाअल्लाह से हटने के बाद सलमान ईद के लिए अपनी डेट से पीछे नहीं हटना चाहते थे। ईद हर बार सलमान के लिए करोड़ों की कमाई का जरिया लेकर आता है।


Click it and Unblock the Notifications