OUCH: सलमान को चाहिए छोटी हीरोइन....कैटरीना को किया OUT!
सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच जो भी चल रहा है, शानदार है। जो भी फिल्म में सलमान हों, उससे कैटरीना का नाम जुड़ जा रहा है। वहीं सलमान की वजह से या नहीं, लेकिन कैटरीना के पास फिलहाल तीन खान फिल्में हैं - शाहरूख खान के साथ आनंद एल राय और आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान।
खबरें थीं कि सलमान खान करण जौहर के साथ मिलकर, आयुष शर्मा का डेब्यू प्लान कर चुके हैं। रात बाकी नाम की फिल्म में कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में है।

खबरों की मानें तो अब कैटरीना कैफ इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। दरअसल, सलमान खान चाहते हैं कि आयुष के साथ कोई छोटी हीरोइन फिल्म में काम करे। कैटरीना आयुष से काफी बड़ी लगेंगी।
वहीं अगर कैटरीना कैफ का ग्राफ देखा जाए तो जब भी उन्होंने छोटे हीरो के साथ काम किया है, वो परदे पर नहीं टिकी हैं। चाहे वो सिद्धार्थ मल्होत्रा हों या आदित्य रॉय कपूर।
गपशप गली में खबरें तेज़ है कि आयुष रात बाकी से डेब्यू करेंगे और उनका साथ देंगी मौनी रॉय। अब जो भी है, सलमान के इस दिलफेंक अंदाज़ ने आयुष का भला कर दिया, जिनका लॉन्च कब से रूका हुआ है।
सलमान खान मौनी रॉय पर एकदम जान छिड़कने वाले लेवेल तक फिदा है और इसलिए जान के साथ साथ सलमान मौनी पर फिल्में भी छिड़क रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
