..................... Not Katrina Kaif, but Deepika Padukone will be opposite Salman Khan in Sultan - Hindi Filmibeat

आखिर कैटरीना छोड़, दीपिका के साथ आ ही गए सलमान!

[गॉसिप] सलमान खान और दीपिका पादुकोण अगर किसी फिल्म में साथ आते हैं तो उनके फैंस के लिए इससे खास तोहफा और कुछ नहीं हो सकता। टॉप एक्टर्स होते हुए भी आज तक दीपिका- सलमान कभी एक साथ काम नहीं कर पाए। बहरहाल, लगता है फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाली है। खबर है कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए दीपिका पादुकोण को फाइनल कर लिया गया है।

salman khan

सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो' और कबीर खान की 'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान खान अली अब्बास जफर की 'सुल्तान' की शूटिंग शुरू करेंगे। आपको बता दें, यह फिल्म काफी समय से टल रही है। कभी सलमान के पास समय नहीं है तो कभी एक्ट्रेस को लेकर बात फंस जा रही थी। पहले सुल्तान के लिए कैटरीना कैफ का चुनाव किया गया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि कैट की जगह दीपिका ने ले ली है।

आपको बता दें, इससे पहले सलमान और दीपिका करण जौहर की शुद्धि में साथ दिखने वाले थे, लेकिन दीपिका इस फिल्म को डेट्स नहीं दे पाई। बल्कि इससे पहले भी दीपिका ने सलमान की फिल्में 'प्रेम रतन धन पायो' और 'किक' को न कह दिया था। हालांकि, दीपिका के अनुसार, वे शाहरूख के साथ तीन फिल्में कर चुकी हैं और अब सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं। लिहाजा, लगता है कि सुल्तान में दीपिका की यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी।

पढ़ें- OMg! दीपिका पादुकोण ने इन 8 फिल्मों को किया NOoo

वहीं, सलमान की बात करें तो वे सुल्तान की स्क्रिप्ट से काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें, इस फिल्म में सलमान खान एक खिलाड़ी का किरदार निभाते नज़र आएंगे और इसके लिए वो स्पेशल वर्कआउट भी करेंगे। बहरहाल, अब जबकि दीपिका और सलमान का एक साथ आना लगभग फाइनल है, तो फैंस इस फिल्म का दिल थामे इंतजार कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X