क्विक गन मुरूगन पर गुस्साई रम्भा
आज फिल्म क्विक गन मुरूगन रीलिज हो गई है। फिल्म की हीरोइन रम्भा ने प्रमोशन से इंकार कर दिया है। इसका कारण है फिल्म के हीरो राजेद्र प्रसाद का रम्भा के बारे में बयान।
राजेद्र ने एक दक्षिण भाषी अखबार को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि फिल्म में रम्भा का रोल एक बार डांसर का है बस फिर क्या था रम्भा चिढ गई और फिल्म के प्रमोशन में भाग लेने से इंकार कर दिया।
कल मुम्बई में हुए फिल्म के प्रमोशन में दोनों अलग-अलग आए। फिल्म के निर्देशक शशांक घोष ने रम्भा को काफी समझाया तब जाकर रम्भा ने फिल्म के प्रमोशन में भाग लिया लेकिन उनकी शर्त थी कि वे अकेले ही फिल्म प्रमोट करेंगी।
क्विक गन मुरूगन बॉलीवुड रम्भा राजेंद्र प्रसाद शशांक घोष bollywood quick gun murugan rajendra prasad rambha shashanka ghosh


Click it and Unblock the Notifications