जाह्नवी हुईं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से OUT...इस स्टार किड ने दी मात!
तो जाह्नवी कपूर नहीं बल्कि ये स्टार किड करेंगी स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू।
जब से करण जौहर ने स्टुडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल की घोषणा की है तभी से ही लोगों को इस बात की काफी एक्साइटमेंट रही कि आखिर इस फिल्म की स्टार कास्ट क्या होगी। फिर बाद में कन्फर्म हुआ कि टाइगर श्रॉफ मेन लीड में नज़र आएंगे।

लेकिन फिल्म की हिरोइन कौन होगी इस पर काफी चर्चाएं हुईं। कभी सारा अली खान का नाम इसके लिए सामने आया तो कभी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का। कहा जा रहा था कि जाह्नवी कपूर को इस फिल्म से करण जौहर लॉन्च करने वाले हैं।
कुछ नया करने करने चले थे सलमान-शाहरुख..औंधे मुंह गिर गए !
लेकिन अब खबर बिल्कुल चौंकाने वाली सामने आई है। खबर है कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। खबर की मानें तो अनन्या को फिल्म भी मिल गई है।
हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब नाम अनन्या का आया है तो चलिए उनकी कुछ तस्वीरों पर नज़र डाल लेते हैं..


Click it and Unblock the Notifications