अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' नहीं- अजय देवगन के साथ कॉमेडी फिल्म करेंगे ये निर्देशक
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी की तीसरी कड़ी लंबे समय से सुर्खियों में है। खबर थी कि निर्देशक इंद्र कुमार इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरु करने वाले हैं। लेकिन बता दें, रिपोर्ट्स के अनुसार हेरा फेरी 3 एक बार फिर पोस्टपोन हो चुकी है और अब निर्देशक इंद्र कुमार भी अपनी दूसरी फिल्म पर काम शुरु करने वाले हैं।
सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने अभी तक 'हेरा फेरी 3' को साइन नहीं किया है, वो इस पर अभी केवल विचार कर रहे हैं। अक्षय फिलहाल अपनी दूसरी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। लिहाजा, निर्माता एक बार फिर हेरा फेरी 3 को पोस्टपोन कर रहे हैं।

इंद्र कुमार 2019 के अंत तक हेरा फेरी 3 को शुरु करने के लिए तैयार थे। लेकिन अब तक फिल्म फिर से टलती नजर आ रही है, उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट को हाथ में लेने का फैसला लिया है। वह अजय देवगन के साथ फिर से एक कॉमेडी- ड्रामा बनाने वाले हैं। बता दें, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन की हालिया रिलीज 'टोटल धमाल' ने 150 करोड़ का बिजनेस किया है।
लेकिन फिलहाल अजय देवगन भी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। लिहाजा, पहले इंद्र कुमार 2020 में अजय देवगन के साथ अगली फिल्म शुरु कर सकते हैं। जिसके बाद ही हेरा फेरी 3 पर काम शुरु हो पाएगा।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों में व्यस्त हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications