सलमान खान की फिल्म में फाइनल- लेकिन सुपरस्टार संग रोमांस नहीं करेंगी ये एक्ट्रेस
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। पहले खबर थी कि फिल्म में नोरा फतेही और सलमान खान के बीच की कैमिस्ट्री दिखेगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म नोरा के साथ सुनील ग्रोवर रोमांस करते दिखेंगे। यह हल्की फुल्की कॉमेडी के फ्लेवर के साथ होगा। दोनों इस हिस्से की शूटिंग माल्टा में कर रहे हैं।
सलमान खान के 30 साल- BOX OFFICE दबंग.. 3000 करोड़ का आंकड़ा पार
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, फिल्म में सुनील और नोरा के बीच एक रोमांटिक ट्रैक डाला गया है। सुनील को ध्यान में रखते हुए यह कॉमेडी की तरह होगा। नोरा फिल्म में एक Latin किरदार निभा रही हैं। बता दें, नोरा को फिल्म में हाल ही में जोड़ा गया है.. जब उनका गाना 'दिलबर दिलबर' सुपरहिट हो गया।

वहीं, भारत पर बात करते हुए नोरा ने कहा, मैं इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। यह ख्वाब के सच होने जैसा है। सलमान खान और अली अब्बास जफर की जोड़ी शानदार है। मेरे लिए इस टीम के साथ काम करना ही बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications