यश की KGF 2 में नोरा फतेही का आइटम नंबर, इस बार करेंगी 'महबूबा महबूबा', धमाकेदार डिटेल!

अपने डांस नंबर से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली नोरा फतेही को लेकर बड़ा अपेडट सामने आ रहा है। नोरा फतेही के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है जिसमें उन्होंने मौनी रॉय की छुट्टी कर दी है। मीडिया गॉसिप्स की मानें तो नोरा फतेही का आइटम नंबर सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 में देखने को मिलेगा।

'केजीएफ चैप्टर 2' में फिल्ममेकर्स मसाला ऐड करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक धमाकेदार आइटम नंबर केजीएफ में डाला है। खबरें हैं है कि इस सिजलिंग डांस नंबर में नोरा फतेही और यश रोमांस करते नजर आएंगे। पहला मौका होगा जब नोरा और यश एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।

Nora fatehi

हालांकि अभी इस तरह की खबरों का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन नोरा फतेही के फैंस इन खबरों से काफी खुश नजर आ रहे हैं। केजीएफ की सफलता के बाद केजीएफ 2 को लेकर भी फैंस के बीच भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो कहा जा रहा है कि 1975 की सुपरहिट फिल्म 'शोले' के सुपरहिट सॉन्ग 'महबूबा' का नया तड़का केजीएफ 2 में दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस बार महबूबा नोरा फतेही होंगी जो धमाकेदार डांस मूव्स से फैंस का दिल जीतने वाली हैं। बस फैंस को ऐसी खबरों के आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

KGF में भी था आइटम नंबर

KGF में भी था आइटम नंबर

'केजीएफ चैप्टर 1' में भी फैंस को धमाकेदार आइटम नंबर देखने को मिला था, जिसमें मौनी रॉय का शानदार डांस दिखाया गया था। आइटम नंबर 'गली गली' में मौनी रॉय ने फैंस को खासा अट्रैक्ट किया था।

केजीएफ चैप्टर 1 का गली गली सॉन्ग

केजीएफ चैप्टर 1 का गली गली सॉन्ग

1989 की फिल्म 'त्रिदेव' के गाने का रीमिक्स वर्जन गली गली था, जिसमें मौनी रॉय ने शानदार परफॉर्म किया था। लेकिन इस बार फैंस मौनी रॉय को केजीएफ चैप्टर 2 में नहीं देख पाएंगे।

नोरा ने की मौनी रॉय की छुट्टी

नोरा ने की मौनी रॉय की छुट्टी

अगर केजीएफ चैप्टर 2 के आइटम नंबर की खबरें सच निकलीं तो इसका मतलब ये होगा कि नोरा फतेही ने मौनी रॉय की छुट्टी कर दी। उन्होंने मौनी को रिप्लेस किया।

केजीएफ चैप्टर 2 कब रिलीज हो रही है

केजीएफ चैप्टर 2 कब रिलीज हो रही है

यश की केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म की रिलीज डेट 16 जुलाई है। लेकिन कोरोना की वजह से इस डेट पर फिल्म का रिलीज होना बेहद मुश्किल है। लगभग तय है कि इस फिल्म को पोस्टपोन किया जाए या फिर नया हल निकाला जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X