..................... Nora Fatehi: Bold photos of Nora went viral, actress showed her killer style - Hindi Filmibeat

Nora Fatehi: नोरा की बोल्ड फोटोज हुई वायरल, एक्ट्रेस ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं

Nora Fatehi

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही हमेशा ही अपनी कातिल अदाओं और अपने शानदार डांस के लिए जानी जाती हैं। वह जब भी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं, फैंस उनके अंदाज पर फिदा हो जाते हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें नोरा ने फिर से सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अपने डांस और एक्टिंग के अलावा नोरा अपने फैशन चॉइसेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज इंटरनेट का पारा बढ़ाने में कभी फेल नहीं होता। हर बार ही उनका एक नया अवतार फैंस को पसंद आता है।

नोरा इस ब्लैक और बोल्ड अंदाज में इतनी शानदार लग रही हैं कि दर्शक अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। और यह पहली बार नहीं है कि नोरा के अंदाज से फैंस दीवाने हुए हो, हर बार नोरा ऐसा ही करती हैं, एक शानदार लुक।

तस्वीरों में नोरा फतेही डीपनेक ब्रालेट पहने हुए नजर आ रही हैं और उसके ऊपर ट्रांसपेरेंट टॉप पहना है। नोरा फतेही ने ब्रालेट को डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया है। उनका ये सेंशुअस लुक इंटरनेट पर छा गया है।

एक्टर और डांसर नोरा फतेही 31 साल की हो गई हैं। 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में पैदा हुईं नोरा ने इस बार अपना बर्थडे दोस्तों के साथ दुबई में सेलिब्रेट किया। नोरा ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो और फोटोज शेयर की थी तब भी वह उनकी तस्वीरें को लेकर काफी ट्रेंडिग में रही थी।

नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' और डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। इसके बाद वह अपने एक डांस नंबर 'दिलबर' में दिखाई दीं, जिसने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X