क्या नोरा फतेही को डेट कर रहे शाहरुख खान के शहजादे आर्यन? जानें कैसे सीक्रेट हुआ OUT!

Aaryan Nora Dating

लिंक अप और ब्रेक अप की खबरें बॉलीवुड में आम है और नए साल की शुरुआत के साथ जहां तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा तो वहीं, आदर जैन और तारा सुतारिया की ब्रेक अप की खबरों ने लोगों को दुखी कर दिया। लेकिन, अब सोशल मीडिया पर ये खबर छाई हुई है कि, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर आर्यन खान और नोरा फतेही की कॉमन लोगों के साथ एक ही दिन की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसकी वजह से दोनों की डेटिंग को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। तो चलिए हमको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ है कि नोरा और आर्यन की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है।

'मेन्स एक्सपी' की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हुई और इन दोनों में से एक तस्वीर में आर्यन खान तो एक तस्वीर में नोरा फतेही नजर आ रही हैं। लेकिन दोनों तस्वीरों में एक बात कॉमन है कि एक ही फैन आर्यन खान और नोरा फतेही के साथ सेल्फी में नजर आ रहा है।

इसलिए छाई डेटिंग की अफवाह

इसलिए छाई डेटिंग की अफवाह

अब इस वजह से दोनों की डेटिंग की अफवाह छाई हुई है तो वहीं, नेटिजन्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने आर्यन खान की तारीफ की है कि, वो किसी स्टार किड को डेट ना कर एक अच्छी महिला को डेट कर रहे हैं तो वहीं, एक शख्स ने लिखा है कि महिलाओं के मामले में आर्यन खान की समझ अच्छी है।

अनन्या पांडे का उड़ा मजाक

अनन्या पांडे का उड़ा मजाक

कई यूजर्स तो अनन्या पांडे को लेकर कॉमेंट कर रहे हैं कि, उन्हें आर्यन खान नहीं डेट कर रहे हैं। दरअसल, कॉफी विद करण में अनन्या पांडे ने स्वीकार किया था कि वो आर्यन खान को पसंद करती थीं। इसके बाद आर्यन खान और आनन्या का एक वीडियो वायरल भी हुआ था जिसमें आर्यन उन्हें, इग्नोर करते दिख रहे थे।

आर्यन खान का करियर

आर्यन खान का करियर

आर्यन खान की बात करें तो, हाल ही में उन्होंने शेयर किया है कि उनकी डेब्यू प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है और वो शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, नोरा फतेही पिछले दिनों 'एक्शन हीरो' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो '100 पर्सेंट' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X