2018 की बिग बजट फिल्म में FINAL.. बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट.. एक ही झटके में OUT
काफी समय से चर्चा थी कि बिग बॉस 11 के पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के दूसरे भाग में नजर आएंगे। जी हां, अफवाह थी कि टाईगर श्राफ के साथ प्रियांक शर्मा फाइनल हैं। वहीं, हाल ही में करण जौहर की पार्टी में उनका शामिल होना इस खबर को और पक्का कर गया।
लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 में ना ही करण टैकर हैं.. ना ही बिग बॉस के प्रियांक शर्मा। बल्कि फिल्म में तुम बिन 2 फेम आदित्य सील नजर आ सकते हैं।

वहीं, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि प्रियांक शर्मा को कभी स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के लिए अप्रोच तक नहीं किया गया था। बल्कि सभी बातें कोरी अफवाह थी। बता दें, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं।
priyank sharma aditya seal student of the year 2 karan johar प्रियांक शर्मा आदित्य सील स्टूडेंट ऑफ दि ईयर करण जौहर


Click it and Unblock the Notifications