प्रियंका चोपड़ा के पास नहीं बचा है बॉलीवुड में काम, उठा लिया है सुसाइड जैसा कदम
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं और अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म वी कैन बी हीरोज़ की शूटिंग शुरू कर चुकी है। वहीं बॉलीवुड में उनकी अगली फिल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। लेकिन इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड में कोई काम नहीं है। आखिरी बार वो भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई की सपोर्टिंग भूमिका में नज़र आई थीं।
गौरतलब है कि द स्काई इज़ पिंक में प्रियंका चोपड़ा एक टीनएजर लड़की (ज़ायरा वसीम) की मां की भूमिका में दिखाई देंगी। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड में ऐसा कदम अकसर करियर का खात्मा कर देता है और शायद प्रियंका के करियर में भी ये पड़ाव आ चुका है।
वैसे भी प्रियंका काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और इस बीच बॉलीवुड में अच्छे टैलेंट की पूरी खेप आ चुकी है। आलिया भट्ट से लेकर तापसी पन्नू और दीपिका पादुकोण से लेकर विद्या बालन तक फिल्मों में बेहतरीन काम कर रही हैं। अच्छी स्क्रिप्ट के साथ ही इनके टैलेंट से दर्शक बेहद खुश भी हैं।

ऐसे में अब प्रियंका को इन सबके बीच वापस अपनी जगह खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। और अब तो कैटरीना कैफ ने भी अपने फिल्मों के चयन पर और किरदार की मज़बूती पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे में क्या वाकई सलमान खान की भारत को ठुकराना, प्रियंका चोपड़ी के लिए काफी गलत कदम साबित हो गया?


Click it and Unblock the Notifications