अन्ना हजारे के लिए फुर्सत नहीं: सरोज खान

अन्ना के बारे में जब सरोज खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं पिछले चार दिनों से अपने काम में बहुत व्यस्त हूं। मैं पिछली चार रातों से सोई नहीं हूं और दिन रात काम कर रही हूं। मुझे सिर्फ मेरे काम से मतलब है राजनीति से नहीं और ना ही मुझे राजनीति के बारे में कोई जानकारी है। इसलिए मुझसे ऐसे सवाल मत पूछिए जो कि मुझ पता ही न हो।' भ्रष्टाचार के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे हजारे ने शनिवार को अपना आमरण अनशन तोड़ा। जब सरकार हजारे की शर्ते मानने को तैयार हो गई।


Click it and Unblock the Notifications