OUCH.. सलमान- शाहरूख फैंस के लिए 'सुल्तान' झटका.. नहीं दिखेगा यह EPIC सीन!
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को लेकर फैंस काफी बेसब्र हैं, लिहाजा फिल्म से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात हम आप तक पहुंचाते रहते हैं। फिल्म से जुड़ी एक अफवाह के अनुसार सुल्तान में शाहरूख खान का एक स्पेशल रोल है, जो कि क्लाईमैक्स में ही खुलकर सामने आएगा।
याद करें, हाल ही में शाहरूख ने सुल्तान के सेट पर अचानक ही पहुंच कर सबको सरप्राइज भी कर दिया था। तो उसी वक्त फिल्म की टीम ने शाहरूख-सलमान की कुछ सीन रिकॉर्ड कर लिए थे। फिल्म में एक ऐसा सीन है जहां सुल्तान एक सेलिब्रिटी से मिलता है.. ऐसे में शाहरूख से बेहतर कैमियो और भला किसका हो सकता है।
कहीं सलमान की 'सुल्तान'.. दूसरी 'प्रेम रतन धन पायो' ना बन जाए!
लेकिन खबर थी कि शाहरूख खान से परमिशन लेकर ही उस हिस्से को फिल्म में जोड़ा जा सकता था। लेकिन इससे पहले कि बात शाहरूख तक पहुंचती, फिल्म के मेकर्स ने पहले ही मन बदल दिया।
सूत्रों की मानें तो अब फिल्म में शाहरूख खान का कोई कैमियो नहीं है। कोई शक नहीं कि इस खबर से शाहरूख- सलमान खान फैंस थोड़े निराश तो जरूर होंगे। आखिर, एक सीन में दोनों सितारों का होना कोई छोटी बात नहीं थी।
बहरहाल, यहां देंखे शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications














