नो इंटिमेट सींस कहकर प्राची ने दिलायी रवीना की याद

जीटीवी के फेमस शो 'कसम से' से सिने दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई ने रॉक ऑन से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। हालांकि उन्हें चर्चा तो खूब मिली लेकिन अभी तक उन्हें वो सफलता नहीं मिली है जिसके बाद वो एक सफल अभिनेत्री कहलाने लग जाती। लेकिन लगता है कि प्राची उनलोगों में से हैं जिन्हें सफलता नहीं बल्कि अपने उसूल ज्यादा अच्छे लगते हैं। मिडे डे के मुताबिक प्राची देसाई ने फिल्मों में सेक्स सींन देने से इंकार कर दिया है।

अखबार के मुताबिक प्राची देसाई को फिल्म जन्नत 2 ऑफर हुई थी। भट्ट कैंप की इस फिल्म में उनके हीरो सीरयल किसर इमरान हाशमी थे जिनके साथ उन्हें ऑनस्क्रीन थोड़े हॉट इंटिमेंट सींस देने थे लेकिन प्राची ने सीधे तौर पर मना कर दिया जिसके बाद सुनने में आ रहा है कि वो फिल्म से बाहर हो चुकी है।

उनकी जगह किंगफिशर मॉडल ईशा गुप्ता को ले लिया गया। वैसे जहां हर नई अभिनेत्री भट्ट कैंप में घुसना चाहती हैं वहीं प्राची ने इस कैंप को ही मना कर दिया जिससे एहसास होता है कि प्राची फिल्मों में समझौता नहीं करने आयी हैं।

वैसे आपको बता दें कि प्राची की ही तरह अभिनेत्री रवीना टंडन भी थीं जिन्होंने भी जब फिल्म में कदम रखा था तो इसी तरह का कुछ ऐलान किया था लेकिन जब लगातार उनकी फिल्में पिटने लगीं तो मैडम बैकफुट पर आ गयीं और इस कदर हॉट हुई कि उन्हें लोग हॉट मस्त-मस्त गर्ल कहने लगें। कहीं प्राची का भी हाल भी रवीना जैसा ना हो। क्योंकि फिल्मों की असफलता बहुत कुछ करा जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X