शादी नहीं करेंगे सैफ-करीना

अगर जल्दी नहीं तो कब? इस सवाल पर दोनों चुप्पी साध गए। हिंदुस्तान टाइम्स के सम्मेलन में सैफ करीना साथ पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। दोनों ने अपने करियर को लेकर तो बात की, लेकिन शादी के मामले में जल्दबाजी नहीं करने की बात कही।
असल में कुछ दिन पहले जब करीना कपूर ने अपना एक घर खरीदा, तो अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो सैफ से शादी कर अपना घर जल्द ही बसा लेंगी। लेकिन वो अटकलें भी दोनों ने खत्म कर दीं। जाहिर है दोनों के करियर का इस समय स्वर्णिम समय चल रहा है। शादी के बंधन में बंध कर दोनों अपने करियर को प्रभावित नहीं करना चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications