प्रियंका चोपड़ा के लिए कोई राशि नहीं!
प्रियंका चोपड़ा की पिछली फिल्म व्हाट्स योर राशि ज्योतिष पर थी लेकिन क्या खुद प्रियंका ज्योतिष में भरोसा करती है तो उनका जवाब है ना। जी हां प्रियंका को ज्योतिष पर भरोसा नहीं है।
प्रियंका कहती है, "ज्योतिष की सभी बातों पर मुझे यकीन नहीं होता है। मैं अपनी भव्ष्यिफल केवल मजा लेने के लिनए पढती हूं।" लेकिन हमे प्रियंका के गले में एक माला और अंगुली में अगुंठी दिखी तो हमसे रहा न गया हमने पूछ ही लिया कि आखिर फिर यह सब क्यों पहना है तो उनका कहना था,"मां ने जबरदस्ती पहनाया, मैं काफी बीमार रह रही थी तो उन्होने पहनने को कहा।"
तो इसका मतलब है कि प्रियंका अंधविश्वासी किस्म की है। प्रियंका इस पर कहती है कि वे कुछ चीजों को मानती है तो कुछ चीजों को बिल्कुल नहीं। लेकिन इन सब चीजों में मजा लेने की कोशिश करतीं है।


Click it and Unblock the Notifications