Shocking..पद्मावती की Safe रिलीज के लिए..ये क्या कर बैठें दीपिका और रणवीर !

पद्मावती की रिलीज से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लिया एक दूसरे से दूर रहने का फैसला। आखिर क्यों?

By Prachi Dixit

इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म पद्मावती को लेकर इस फिल्म की पूरी टीम पर लगातार दबाव बढ़ता चला जा रहा है। हाल ही में पद्मावती के सेट पर दोबारा से हमला किया गया। इस फिल्म का सेट बुरी तरह से जला दिया गया।

एक तरफ जहां पद्मावती को लेकर निर्दशक संजय लीला भंसाली की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं इस फिल्म की दो सबसे मजबूत कड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पद्मावती के लिए बहुत बड़ा फैसला लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपिका और रणवीर ने तय किया है कि फिल्म रिलीज होने तक वह दोनों एक साथ किसी भी पब्लिक इवेंट या फिर किसी खास मौके पर साथ नहीं नजर आयेंगे। इसकी वजह इस वक्त इन दोनों का किरदार बताया जा रहा है।

Padmavati,Ranveer Singh,Deepika Padukone

रणवीर सिंह इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की निगेटिव भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में दिखाई देंगी।

गौरतलब है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के विपरीत किरदार में हैं। इस वजह से दोनों ने फिल्म का काम खत्म होने तक एक दूसरे से दूरी रखने का फैसला लिया है।

बहरहाल, संजय लीला भंसाली के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए राजा रावल सिंह,पद्मावती और अलाऊद्दीन खिलजी सबसे बड़ी यूएसपी के साथ इस फिल्म की रिलीज के लिए सबसे बड़ा खतरा भी हैं। आइए जानते हैं क्यों दीपिका और रणवीर ने पद्मावती को लेकर इस तरह का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X