अजय देवगन की फिल्म पोस्टपोन...कारण सुनकर चौंक जाएंगे

अजय देवगन की शिवाय का भारी बजट और हल्का बॉक्स ऑफिस अपना असर उनकी आने वाली फिल्मों पर दिखा रहा है। उनकी अगली फिल्म को कोई प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा है।

जब से अजय देवगन और मिलन लूथरिया के साथ आने की खबर थी, फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। इसके बाद इस टीम को इमरान हाशमी ने भी जॉइन कर लिया और फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बस बादशाहो का इंतज़ार होने लगा।

लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के पोस्टपोन होने के पूरे आसार हैं औऱ फैन्स को फिल्म के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ सकता है। कारण है फिल्म के पास अच्छा लाइन प्रोड्यूसर ना होना।

ajay-devgn-baadshaho

गौरतलब है कि अजय देवगन की बादशाहो का शेड्यूल शुरू तो हो जाता है लेकिन खत्म नहीं हो पाता। वहीं फिल्म की शूटिंग भी ढंग से नहीं हो पा रही है। वैसे मिलन लूथरिया की फिल्म काफी स्मूथ रहती है।

लेकिन इस बार कास्ट काफी परेशान है। फिल्म का पहला शेड्यूल बहुत ज़्यादा खिंच चुका है और अब जाकर खत्म हुआ है। और माना जा रहा है कि अच्छा लाइन प्रोड्यूसर ना होने के कारण फिल्म का दूसरा शे़ड्यूल भी आगे खिसकेगा।
["शिवाय की रिलीज़ से पहले अजय देवगन ने मुझे फोन किया और गालियां दीं"]

यानि ये तो तय है कि फिल्म समय पर रिलीज़ होने से रही। वैसे फिल्म को मई - जून में रिलीज़ होना था। लेकिन फिलहाल तो ऐसा कोई आसार नज़र नहीं आ रहा है। फिल्म का केवल एक शेड्यूल पूरा हुआ है।

वहीं अजय देवगन को गोलमाल 4 की शूटिंग भी शुरू करनी है क्योंकि फिल्म दीवाली पर रिलीज़ होगी। ऐसे में हो सकता है कि बादशाहो लटक जाए!

जानिए बादशाहो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X