इम्तियाज की अगली फिल्म रॉकस्टार?
प्रेम आधारित फिल्मे बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली 'लव आज कल' से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बाद इम्तियाज अली 'रॉकस्टार' नाम की फिल्म बना रहें है।
लेकिन जब अली से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि फिल्म 'रॉकस्टार' के लिए अभी उनके पास कोई योजना नहीं है।
अली ने यह भी कहा, "अभी तक 'रॉकस्टार' पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। वर्ष 2007 में 'जब वी मेट' के प्रदर्शन के बाद से ही मैं 'लव आज कल' की तैयारी में जुट गया था। इसके बाद मेरे पास किसी और फिल्म के बारे में सोचने का समय नहीं था।"
हाल ही में खबर आई थी कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स 'रॉकस्टार' फिल्मी परियोजना पर फिर से काम करना चाहती है। पहले इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम से संपर्क किया गया था। बाद में खबर आई थी कि निर्माता ने अभिनेता रनबीर कपूर से संपर्क साधा था।
इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अली ने कहा, "यह सच नहीं है। अभी 'रॉकस्टार' के बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।"


Click it and Unblock the Notifications