RULES: अब नहीं दिखेगी आपको 'प्रेम रतन धन पायो' की तस्वीरें!
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अभी फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हुई है, लेकिन फिल्म के सेट से कई तस्वीरें फैंस तक पहुंच चुकी हैं। लिहाजा, इस तरह तस्वीरें लीक होने से निर्देशक सूरज बड़जात्या काफी खफा हैं।

बता दें, सूरज बड़जात्या के लिए यह फिल्म बेहद खास है और वे काफी बातें गोपनीय रखना चाहते थे। लेकिन फिल्म से जुड़ी कई खास बातें लोगों तक पहुंच चुकी है, जो अब उन्हें नाराज कर रही है। ['प्रेम रतन धन पायो' में क्या है खास!]
लिहाजा, अब सूरज इस मामले में काफी कड़क हो चुके हैं। उन्होंने सेट पर एक कड़ा नियम लागू कर दिया है कि सेट पर कोई भी अपने मोबाइल से तस्वीरें नहीं खिंचेगा। यहां तक की ये नियम सलमान खान पर भी लागू हो रहा है।
PICS: 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर ये करते थे सलमान - सोनम.. साथ साथ!
और सलमान खान जिन्हें बॉलीवुड का दबंग भी कहा जाता है, ने सूरज बड़जात्या की बात मान ली है। बता दें, प्रेम रतन धन पायो 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


