मेरी फिल्म से ज्यादा डर्टी कुछ भी नहीं: विद्या बालन

बॉलीवुड में विद्या ने एक तरह से करीना को यह कहकर चैलेंज ही दे दिया है। दरअसल, करीना ने फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर को फिल्म 'हीरोइन' को भी 'द डर्टी पिक्चर' को ध्यान में रख कर बनाने की बात कही थी।
डर्टी विद्या ने कहा कि 'द डर्टी पिक्चर' ने जो मानदंड स्थापित किए हैं, उसे कोई पार नहीं कर सकता। अपनी पहली फिल्म 'परिणीता' से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने वाली विद्या का कहना है कि 'द डर्टी पिक्चर' से ज्यादा डर्टी कुछ हो ही नही सकता।
खुद को नंबर वन एक्ट्रेस बनने की रेस का हिस्से से अलग रखने वाली विद्या कहती हैं कि वो कभी भी नंबर वन बनने की दौड़ में शामिल नहीं रहीं। आज वह जो भी हैं खुद अपने ही दम पर हैं। मैं आज बहुत खुश हूं कि मुझे फिल्म मिली, खासतौर पर 'द डर्टी पिक्चर' जिसकी सफलता मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।"
अब विद्या अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में लग गईं है जिसमें सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म 'कहानी' और निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म 'चांद भाई'शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications