..................... No more on TV now: Prachi Desai | टीवी में काम नहीं करेंगी प्राची - Hindi Filmibeat

टीवी में काम नहीं करेंगी प्राची

By Staff

Prachi Dessai
टीवी अभिनेत्री से फिल्म 'राक आन' की नायिका बनी प्राची देसाई के हाथ में दो फिल्‍में है, एक है अब्बास मस्तान की लाइफ पार्टनर और महेश भटट की 'जशन'। ये दोनो बड़े बैनर की फिल्‍में है। लाइफ पार्टनर का काम जहां शुरु हो चुका है, वहीं जशन की शूटिंग अगले माह से शुरु होने की संभावना है।

प्राची देसाई दोनो बडे बैनरों की फिल्मों में काम करने को लेकर गंभीर है और वह टीवी शो में काम करने की इच्छुक नही है। यही वजह है कि वह एकता कपूर के टीवी शो में भी काम नहीं करना करना चाहती है, जबकि एकता ने ही उसे टीवी शो कसम से में बानी की भूमिका दिलाई थी और वह इसी से लोकप्रिय हुई।

'राक आन' की सफलता के बाद प्राची बालीवुड में स्थापित हो गई है और कई बडे निर्माता निर्देशक प्राची को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। वैसे टेलीवुड और बालीवुड में पूरा घालमेल हो गया है।

बालीवुड के जहां कई अभिनेता टीवी शो में अभिनय कर रहे हैं, वहीं कई टीवी कलाकार फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। यानि कि जो बालीवुड में असफल हो रहा है, वह टीवी शो कर रहा है और जो टेलीवुड में सफल हो रहा है,वह फिल्मों की तरफ रुख कर रहा है।

प्रतिदिन फ्री एसएमएसः लेटेस्ट बॉलीवुड न्यूज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X