'ट्यूबलाइट' से मिला झटका.. अब सलमान की फिल्म नहीं करेंगे शाहरूख!
ट्यूबलाइट में यदि किसी सीन की सबसे ज्यादा चर्चा है.. तो वह है शाहरूख खान की कैमियो सीन। एक ही फ्रेम में शाहरूख- सलमान का होना.. किसी भी बॉलीवुड फैन के लिए बड़ी बात है। लेकिन अफसोस फिल्म की असफलता में इस सीन का उत्साह भी ठंडा पड़ गया।
BOX OFFICE: ना चले सलमान, ना शाहरूख, अक्षय.. 300 करोड़ का LOSS
सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान ने अब पक्का फैसला लिया है कि अब वे किसी भी फिल्म में कैमियो नहीं निभाएंगे। शाहरूख ने दोस्ती के चक्कर में कई कैमियो दिए हैं.. लगभग 31 फिल्मों में।

लेकिन अब शाहरूख कैमियो से तौबा लेने वाले हैं। खासकर ट्यूबलाइट की हालत देखने के बाद। शाहरूख का कहना है कि कैमियो करते वक्त आपको पता नहीं होता कि आपके किरदार को फिल्म में क्या शेप दिया जाएगा।
दरअसल, कुछ समय पहले भी शाहरूख ने ऐसा फैसला लिया था। जिस वजह से उन्होंने फिल्म धवन को ना कर दिया था.. जहां क्लाईमैक्स में उनके लिए छोटा सा कैमियो लिखा गया था। लेकिन ट्यूबलाइट में सलमान खान की वजह से शाहरूख ने हां कर दिया।
यहां जानें किन किन फिल्मों में शाहरूख कर चुके हैं कैमियो-


Click it and Unblock the Notifications