अमृता राव का शादी से इंकार
फिल्म 'इश्क विश्क', 'मै हूं ना' और 'विवाह' जैसी कामयाब फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अमृता राव का अभी 10 साल तक शादी का कोई इरादा नहीं।
अमृता के शाहिद कपूर और हरमन बवेजा के साथ डेट पर जाने की अफवाहें रही हैं। अमृता ने बताया, "अभी मेरा 10 साल तक विवाह करने का कोई इरादा नहीं है। इस समय मेरे जीवन मे कोई भी खास शख्स नहीं है। मैं सारा ध्यान अपने काम पर दे रही हूं। "
जिंदगी के 28 वंसत पार कर चुकी अमृता ने बॉलीवुड में सात वर्ष पहले फिल्म 'अब के बरस' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई कामयाब फिल्मों में काम किया। श्याम बेनेगल की फिल्म 'वेलकम टू सज्जनपुर' में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई।
इस साल अमृता की फिल्म 'शॉर्ट कट-द कॉन इज ऑन' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में उसके साथ अक्षय खन्ना और अरशद वारसी हैं।
amrita rao अमृता राव बालीवुड शार्टकट शाहिद कपूर हरमन बावेजा bollywood hurman baweja shahid kapoor short cut


Click it and Unblock the Notifications