क्रिसमस पार्टी से गौरी ने प्रियंका का पत्ता काटा

दरअसल पार्टी की सारी तैयारियां किंग खान की पत्नी गौरी खान के हाथ में थी जिन्होंने प्रियंका का पत्ता काट दिया। फिल्मी पंडितो का कहना है कि गौरी खान इन दिनों शाहरूख और प्रियंका की नजदीकियों से काफी परेशान हैं।
इसका एक विकराल ऱूप किंग खान के घर में उस वक्त देखने को मिला था जिस समय आधी रात को गौरी खान और शाहरूख में झगड़ा हुआ था। वैसे भी किंग खान अपनी पत्नी को बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं इसलिए उन्होंने इस बार अपनी पत्नी गौरी के खिलाफ जाने की नहीं सोची और प्रियंका को इस पार्टी से बाहर रखना ही उचित समझा।


Click it and Unblock the Notifications