मेरी कोई गिरफ्तारी नही हुई: अक्षय
अब यह खबर कुछ फिल्मी जैसी लग रही है, जब अक्षय कुमार कह रहे है कि वकोला पुलिस स्टेशन मे उनकी कोई गिरफ्तारी नही हुई है। जबकि परसों की खबर थी कि मुम्बई वापस लौटते ही अक्षय वकोला पुलिस स्टेशन गए और उनकी गिरफ्तारी और फिर बेल पर रिहाई हो गई।
अक्षय का कहना है, '' नहीं, मेरी कोई गिरफ्तारी नही हुई। मुम्बई आने पर मैने सोचा कि मेरे जाने के बाद जो कुछ भी हुआ उसे ठीक किया जाए इसलिए मैं खुद ही पुलिस स्टेशन गया ताकि कुछ कागजी कार्रवाई पुरी कर लूं। मेंने पुलिस वालों को गुड मोर्निंग कहा और अपना काम खत्म करके वापस चला आया। मैंने उनसे हाथ मिलाया न कि उन्होने मेरे हाथों मे हथकडि़या पहनाई।''
क्या था मामला
गौरतलब हो कि पिछले महीने लक्मे फैशन वीक के दौरान रैम्प पर चलते हुए अक्षय ने खुलेआम अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपनी जींस की बटन खुलवाई जिस पर एक सामाजिक कार्यकर्ता अनिल नायर ने खुले आम अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज करवाया। इस संबेध में ट्विंकल खन्ना को पहले गिरफ्तार करके जमानत पर रिहा कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications