सन्नी को आशिकी देंगे लेकिन आशियाना नहीं
वयस्कों की अदाकारा सन्नी लियोन की दिली इच्छा है कि बॉलीवुड प्रेमी उन्हें दिल से अपना लें लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी होते दिखायी नहीं पड़ रही है। अब आप पूछेंगे कि क्यों और कैसे तो चलिए हम बता देते हैं। सन्नी एडल्ट फिल्मों मल्लिका हैं, लोग उन्हें पोर्न स्टार के रूप में पहचानते हैं। उनकी फिल्मों को देखकर वाह-वाह तो करते हैं लेकिन उन्हें अपने घर में देखना नहीं चाहते हैं।
सन्नी इन दिनों करोड़ो पैसे लेकर मुंबई के बिल्डरों के यहां अपने पति के साथ चक्कर लगा रही हैं ताकि उन्हें मायानगरी में एक आशियाना मिल सके लेकिन सन्नी की पोर्न इमेज के चलते कोई भी सन्नी को मकान देने को तैयार नहीं है।सुनने में यह भी आ रहा है कि सन्नी लियोन लोगों को मुंहमांगी कीमत भी देने को तैयार हैं लेकिन फिर भी किसी ने घर बेचने की पेशकश नहीं की है। हो सकता है यही एक बड़ा कारण हो सन्नी लियोन के उस बयान का, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब वो फैमिली पिक्चर करना चाहती हैं ताकि लोग उनकी फिल्म पूरी फैमिली के साथ देख सकें।


Click it and Unblock the Notifications
