..................... No Heroine for Govinda | गोविंदा की दुल्हन घूंघट में - Hindi Filmibeat

गोविंदा की दुल्हन घूंघट में

By Staff

Govinda
एक समय था जब शूटिंग में गोविंदा अक्सर देर से पहुंचते थे और पांच पांच घंटे तक यूनिट के लोग उनका इंतजार करते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है, गोविंदा में पहले जैसी बात नहीं रही और वे सही समय पर शूटिंग के लिये पहुंच जाते हैं।

गोविंदा रुमी जाफरी की फिल्म 'लाइफ पार्टनर' की शूटिंग कर रहे हैं लेकिन फिल्म में गोविंदा की नायिका का चुनाव नहीं हुआ है।

गोविंदा ने फिल्म की शूटिंग के लिये तारीख दे रखी थी। निर्माता निर्देशक ने सोचा कि तब तक नायिका का चुनाव हो जायेगा। लेकिन बदकिस्मती से नहीं हो पाया।

शूटिंग की तारीख भी आ गई और गोविंदा सज धजकर शूटिंग करने पहुंच गये। उन्हें वहां दूल्हा बनकर शूटिंग करनी थी। नायिका का चुनाव तो हुआ नहीं, इसलिये दुल्हन किसे बनाया जाये, इस पर धर्मसंकट आ खडा हुआ।

अगर शूटिंग निरस्त की जाती तो फिर न जाने कब गोविंदा शूटिंग के लिये समय देते? इसलिये निर्देशक ने यूनिट से ही एक जूनियर कलाकार को गोविंदा की दुल्हन बना दिया और उसका चेहरा न दिखे इसके लिये उसे घूंघट में रखा गया।

इस तरह गोविंदा के साथ उसकी शूटिंग कर दी गई। बेचारे गोविंदा, अगर पहले वाला समय होता तो शायद शूटिंग से भाग खडे होते, लेकिन अब जबकि बडी मुश्किल से उन्हें थोडी बहुत सफलता हाथ लगी है तो वे इसे अपने नखरे से गंवाना नहीं चाहते।

गोविंदा का कहना है कि अब तो निर्देशक उससे भैस को भी नहलाने धुलाने को कहेंगे तो वे तैयार हैं। वाकई बहुत समझदार हो गये हैं गोविंदा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X