ऋतिक रोशन और उनकी 'कृष 4' की हीरोइन.. ऊफ्फ्फ
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 के लिए अब तक किसी एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' बच्चों के बीच बतौर सुपरहीरो फिल्म पॉपुलर तो है ही.. लेकिन कोई शक नहीं कि एक्शन के मामले में भी फिल्म काफी आगे रही है। लिहाजा, इस सीरिज की अगली फिल्म 'कृष 4' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
शाहरूख खान से फिल्म CLASH.. और अक्षय कुमार का करारा ताना..!
हालांकि फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी तक कंफ्यूजन है। फिल्म से कभी प्रियंका चोपड़ा का नाम जोड़ा जाता है.. तो कभी दीपिका पादुकोण। लेकिन अफवाहों की मानें तो ऋतिक फिल्म में 'वंडरवुमैन' को लेना चाहते हैं।

कुल मिलाकर कृष 4 की एक्ट्रेस फाइनल ही नहीं हो पा रही है। हाल ही में जब ऋतिक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- फिलहाल कृष 4 के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। अभी एक्ट्रेस के चयन में काफी समय है। अभी कोई किरदार फाइनल नहीं हैं..


Click it and Unblock the Notifications