सलमान चाहें जो करें उनके लिए कोई रूल नही है

लेकिन इस कैम्प के लिए पहली बार काम करने जा रहे सल्लू को इस बैनर ने 26 करोड़ रुपये बतौर फीस दी है, जो कि उनका मार्केट प्राइस है। इतना ही नहीं इस बैनर के साथ काम करने वाले स्टार्स को स्क्रिप्ट की कॉपी नहीं दी जाती, लेकिन सल्लू ने पहले स्क्रिप्ट की कॉपी ही मांगी और उन्हें वह दे दी गयी।
आदित्य चोपड़ा के स्टूडियो में किसी भी ऐक्टर को अपनी वैनिटी वैन को अंदर लाने की इजाजत नहीं देते लेकिन जब सल्लू शूटिंग के लिए पहुंचे, तो आदित्य ने उनकी वैन को स्टूडियो में भी इंट्री दी। किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस को फिल्म की शूटिंग के दौरान जर्नलिस्ट से मिलने भी नहीं दिया जाता लेकिन कई लोग सल्लू से मिलने आते ही रहते हैं।
आदित्य चोपड़ा के इस तरह बदले तेवर को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि आदि अब समझ चुके हैं कि सलमान को नाराज करना उनकी सबसे बड़ी भूल होगी। सल्लू ही फिल्म के असली हीरो है और जब फिल्म का हीरो ही रूठ जाए तो फिल्म का क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications