OUCH.. ऋतिक रोशन की 'कृष 4' में ये नहीं होगा.. FINAL है!
सुपरहिट 'कृष' फ्रैंचाइजी के निर्देशक राकेश रोशन का मानना है कि फिलहाल भारत में लोग फीमेल सुपरहीरो की फिल्म नहीं देखेंगे। वह इसीलिए कृष 4 को हीरोइन केन्द्रित फिल्म नहीं बना सकते, क्योंकि फैंस को वह पसंद नहीं आएगी। फिल्म में सिर्फ एक ही सुपरहीरो होंगे.. वह हैं ऋतिक रोशन..
कुछ समय पहले ही राकेश रोशन ने कहा था कि उनकी फिल्म में बॉलीवुड की ए-लिस्ट हीरोइन होगी और हीरोइन का किरदार काफी दमदार होगा। हालांकि निर्देशक ने अभी नाम बाहर नहीं किया है। खैर, इतना तो फाइनल है कि फिल्म में कोई सुपरहीरोइन नहीं होने वाली है।
140 करोड़, 150 करोड़.. से 50 करोड़ पर आ गए ये 'सुपरस्टार'.. क्योंकि..

बहरहाल, यहां देखते हैं बॉलीवुड की ए- लिस्ट एक्ट्रेसस, जो कृष 4 का हिस्सा बन सकती हैं-
प्रियंका चोपड़ा आजकल सभी निर्देशकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं, उन्होंने फिल्म कृष में भी ऋतिक के साथ काम किया है। लिहाजा, हो सकता है राकेश रोशन फिर से प्रियंका को लेने की सोंचे।
दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड में काफी नाम कमा रही हैं। लिहाजा, कृष 4 में राकेश रोशन को जैसे एक्शन और एटिड्यूड की जरूरत है, दीपिका उसके लिए परफेक्ट होंगी।
अनुष्का शर्मा टॉप की रेस से बाहर खुद की पहचान बना चुकी हैं। उनकी फिल्मों का चुनाव सबसे अलग होता है। कोई हैरत नहीं होगी, यदि कृष 4 में अनुष्का जैसी दमदार एक्ट्रेस हों।
दीपिका, प्रियंका के हॉलीवुड जाने से यदि किसी एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है.. तो वह हैं जैकलीन फर्नांडीस। हो सकता है कृष 4 भी उन्हें इसी तरह मिल जाए।
कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन की जोड़ी को बैंग बैंग में पसंद किया गया था। हो सकता है राकेश रोशन उस जोड़ी को फिर से दोहराना चाहें।
श्रद्धा कपूर ने बागी से दिखा दिया कि वे फिर मारधाड़, एक्शन कर सकती हैं। लिहाजा, नई एक्ट्रेसस में से राकेश रोशन श्रद्धा को ऑप्शन में रख सकते हैं।
नरगिस फाखरी धीरे धीरे बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना रही हैं। हो सकता है कृष 4 उन्हें नई ऊंचाइयां दिखाए।


Click it and Unblock the Notifications








