#Twist: सलमान की फिल्म अभी भी डबल खान ब्लॉकबस्टर....बस KHANS बदल गए!
हाल ही में खबरें थीं कि सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म जुगलबंदी में सैफ अली खान को रिप्लेस कर फवाद खान को फाइनल कर लिया गया है। पहले भी फिल्म में परिणीति चोपड़ा थीं जिन्हें रिप्लेस कर जैकलीन फर्नांडीज़ को ले लिया गया ।
हालांकि फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। जुगलबंदी की प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि फिलहाल तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट वही है जो फाइनल की गई है।
[फवाद खान हैं परफेक्ट सलमान खान!]
फवाद खान को इस फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया और हम नहीं जानते कि ये अफवाह कहां से उड़ी। गौरतलब है कि फिल्म के लिए एक म्यूज़िशियन की ज़रूरत थी और फवाद खान ट्रेन्ड सिंगर हैं बस यहीं से फिल्म के लिए फवाद खान का नाम लिया जाने लगा।
लेकिन सच ये है कि सैफ अली खान ने इस फिल्म के लिए डेढ़ करोड़ का साइनिंग अमाउंट लिया है और अभी भी वो सलमान खान फिल्म्स की जुगलबंदी के लीड हीरो हैं। वैसे जानिए किन फिल्मों की कास्टिंग में हो रही है ऊठापटक -


Click it and Unblock the Notifications











