OUCH.. एक ही झटके में.. सलमान खान ने दिया इस 'सुपरस्टार' को धोखा!

By Neeti

जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान से बॉलीवुड में आए सुपरस्टार फवाद खान की। राजनीतिक मापदंडों से हटकर देखा जाए तो शायद ही कोई फवाद खान के काम पर सवाल उठा सकता है। फवाद एक उम्दा कलाकार हैं और इसीलिए बॉलीवुड ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया है।

हाल ही में खबर तेज हुई थी कि फवाद खान को सलमान खान प्रो़डक्शन की फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है। फैंस काफी उत्साहित भी थे.. आखिर सलमान और फवाद खान का नाम एक साथ जो आने वाला था। लेकिन अचानक ही फिल्म के निर्देशक ने इन सभी बातों को झूठा करार दे दिया।

इतनी शानदार फिल्म.. लेकिन KHAN फैंस को मिलेगा धोखा!

fawad khan

फिल्म के निर्देशक नितिन कक्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए फवाद खान को साइन नहीं किया है। वह इस बात से इंकार नहीं करते कि उनकी फिल्म में फवाद को लेने की खबरें आई हैं, लेकिन उन्होंने फवाद को साइन नहीं किया है।

नितिन ने कहा, 'शायद किसी ने बहुत खुश होकर इस तरह की खबरें चला दीं होंगी। हम किसी पाकिस्तानी एक्टर के साथ कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं'।

हम्मम.. जबकि पिछले साल नितिन ने खुद ही एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अगले साल फवाद के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है।'

खैर, अब जबकि नितिन अपने इस बयान से पलट गए हैं। हम समझ सकते हैं कि वह करण जौहर जैसी कोई हिम्मत नहीं दिखाना चाहते।

बता दें, ऐ दिल है मुश्किल के बाद फवाद खान कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'रात बाकी' में नजर आने वाले हैं।

खैर, सलमान खान प्रो़डक्शन की फिल्म का लोगों को काफी इंतजार था। लेकिन लगता है फवाद और सलमान की जोड़ी के लिए फिलहाल फैंस को और इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X