'शाहरुख और मेरा कोई झगड़ा नहीं'

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनके तथा अभिनेता शाहरुख खान के बीच कोई झगड़ा या मुकाबला नहीं है। उनके बीच दरार होने संबंधी किस्से मीडिया ने गढ़े हैं और वह उनसे आजिज आ चुके हैं।

'एचडीआईएल इंडिया काउचर वीक' में मंगलवार को 'बींग ह्यूमन' शो के बाद सलमान ने कहा, "हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है। यह सारी गलतफहमी मीडिया ने पैदा की है।"

उन्होंने कहा कि वह इन अफवाहों से तंग आ चुके हैं और उन्हें यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।

सलमान ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उनके और मेरे लिए सम्मान प्रदर्शित करें। मैं इस सबसे तंग आ चुका हूं। क्या आप भी इसे बोर नहीं हुए हैं?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X