करीना-हरमन में कोई गलतफहमी नहीं

फिल्म 'लव स्टोरी 2050' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर रहे अभिनेता हरमन ने आईएएनएस को बताया, "मैंने कभी किसी के बारे में कुछ नहीं कहा है। मैं करीना के बारे ऐसा कैसे कह सकता हूं जब वह मेरे करियर के शुरुआती दिनों में काम करने को तैयार थी। हालांकि हम उस फिल्म में साथ काम नहीं कर पाए लेकिन हमारे संबंध अब भी अच्छे हैं।"
हरमन ने करीना को एक एसएमएस भेजा जिसमें उन्होंने लिखा कि जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए वह शर्मिदा हैं, करीना ने जवाब में लिखा कि वह लंबे समय से इस फिल्म इंडस्ट्री में है और यहां के रंग-ढंग से अच्छे से वाकिफ हो चुकी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications