'टॉपलेस' होने के बावजूद रो रही है 'रंग रसिया'
भारतीय चित्रकला इतिहास के सबसे लोकप्रिय चित्रकारों में शामिल राजा रवि वर्मा के जीवन पर बनी फिल्म रंग रसिया को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। निर्देशक केतन मेहता की इस फिल्म में नायिका नंदना सेन ने एक टॉपलेस दृश्य भी दिया है, इसके बावजूद फिल्म वितरकों का ध्यान आकर्षित करने में अब तक असफल साबित हुई है।
फिल्म में रणदीप हूडा राजा रवि वर्मा बने हैं। निर्देशक मेहता अनेक वितरक कंपनियों से बातचीत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने फिल्म में रुचि नहीं दिखाई। अत: मेहता खुद अपनी फिल्म रिलीज करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि रंग रसिया बहुत महंगी फिल्म है।
ऐसे में देखना यह होगा कि क्या मेहता फिल्म की लागत वसूल कर पाएंगे? मेहता ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म को खुद रिलीज करेंगे। यद्यपि उन्होंने यह बात मानने से इंकार कर दिया कि उनकी फिल्म को खरीददार नहीं मिल रहे, इसलिए वह स्वयं इसे रिलीज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में कुछ बाधाएं थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications