करीना का बिकनी पहनने से इंकार
सुनने में आया है कि जीरो फिगर के मशहूर करीना कपूर ने बिकनी पहनने से साफ इंकार कर दिया है। अब आजकल सारी अभिनेत्रियां कम से कम कपड़े पहनने पर उतारु हैं तब करीना का ये फैसला समझ नहीं आता।
हिन्दी फिल्मों में बिकनी पहने अभिनेत्रियों का इस्तेमाल हमेशा से बॉक्स ऑफिस पर दर्शक खींचने के लिए किया गया है। जवान शीला यानी कैटरीना कैफ हों या अब दम भरती नजर आ रहीं दीपिका पादुकोण। सबने ज्यादा ले ज्यादा हॉट दिखने के लिए कम से कम कपड़ों का इस्तेमाल किया है।
करीना कपूर भी इससे पहले टशन में बिकनी में दिख चुकी हैं। मगर अब अचानक करीना का बिकनी ना पहनने का फैसला समझ नहीं आ रहा कि ये फैसला उनका है या उनके ब्वॉयफ्रेंड सैफ अली खान का। खैर, जो भी हो लगता है करीना अब अपने फिगर भी थोड़ा कम ध्यान देकर एक्टिंग पर ज्यादा देंगी।


Click it and Unblock the Notifications