"मुझे ये फिल्म करनी है तो करनी है...कैसे भी!" - सलमान खान
सलमान खान कितने ज़िद्दी हैं ये तो किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। एक बार उन्होंने ठान लिया कि उन्हें कोई चीज़ करनी है तो वो जी जान लगाकर वो काम करने में लग जाते हैं।
अब हाल ही में मराठी ब्लॉकबस्टर लय भारी के डायरेक्टर ने बताया कि सलमान खान उस वक्त हैदराबाद में जय हो की शूटिंग कर रहे थे। और इस फिल्म की शूटिंग भी वहीं चल रही थी।
[...इसलिए सुलतान है ब्लॉकबस्टर - सलमान खान]
सलमान लय भारी के सेट पर आए, प्रोड्यूसर रितेश देशमुख और डायरेक्टर निशिकांत कामत से कहा कि वो नहीं जानते पर कैसे पर उन्हें इस फिल्म में काम करना ही करना है।
सब सुनकर चौंक गए। निशिकांत कामत का कहना था कि लोग सलमान खान के आगे पीछे घूमते हैं अपनी फिल्म में काम करवाने के लिए पर ये पहली बार होगा शायद कि वो खुद किसी फिल्म में आए और काम करने को कहा।
[सलमान ने ठान लिया 10 साल तक का प्लान बस दबंगई!]
इसके बाद तुरंत लय भारी के लिए उनका कैमियो लिखा गया। पहले ये फिल्म हिंदी में बन रही थी लेकिन अक्षय कुमार ने इसे रिजेक्ट कर दिया जिसके बाद फिल्म मराठी में बनी।
जानिए सलमान की ऐसी की कुछ अजीबोगरीब DEMANDS -


Click it and Unblock the Notifications